काला जादू का नाम ही शरीर में सनसनी पैदा करने के लिए काफी है। अक्सीर लोग
कालू जादू से बचकर निकलते हैं लेकिन असम में मायोंग गांव ऐसा है जिसे काले
जादू का गढ़ कहा जाता है। इस गांव का नाम लेने से भी आसपास के गांव वाले
डरते हैं। मायोंग गुवाहाटी से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
मायोंग
नाम संस्कृत शब्द माया से लिया गया है। महाभारत में भी मायोंग का जिक्र
आता है। माना जाता है की भीम का मायावी पुत्र घटोत्कच मायोंग का ही राजा
था। कहते हैं कि 1332 में असम पर मुग़ल बादशाह मोहम्मद शाह ने एक लाख
घुड़सवारों के साथ चढ़ाई की थी। तब यहां हज़ारों तांत्रिक मौजूद थे, उन्होंने
मायोंग को बचाने के लिए एक ऐसी दीवार खड़ी कर दी थी जिसको पार करते ही सैनिक
गायब हो जाते थे।
बनानी है बिगड़ी किस्मत तो ऐसे करें शिवजी की पूजा