Nagarvel leaf can remove your all problems of life-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कैसी हो भी समस्या, नागरबेल के पान से 15 दिनों होगी दूर

khaskhabar.com: बुधवार, 06 सितम्बर 2017 4:15 PM (IST)
कैसी हो भी समस्या, नागरबेल के पान से 15 दिनों होगी दूर
नागरबेल का पान केवल आपके शौक को ही पूरा नहीं करता बल्कि आपके रूके हुए कामों को भी पूरा कर सकता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार पान को बहुत पवित्र और शुभ माना जाता है। यहां तक कि पूजा-पाठ के दौरान भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। शास्त्रों में तो यह तक लिखा गया है कि पान के कुछ खास टोटके या उपाय किए जाएं तो जीवन में सुख–शांति और समृद्धि लाई जा सकती है। अगर आपके घर में घर की आर्थिक तंगी चल रही हो, व्य वसाय में लगातार घाटा हो रहा हो तो ऐसे में घर के प्रत्येक सदस्य को होलिका दहन में देशी घी में भिगोई हुई दो लौंग, एक बताशा और एक पान का पत्ता अवश्य चढ़ाना चाहिए। इसके बाद होली की ग्यारह परिक्रमा करते हुए सूखे नारियल की आहुति देनी चाहिए। ऐसा करने से घर की आर्थिक तंगी खत्म होती है और घऱ मे सुख शांति बनी रहती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement