Advertisement
सिंह राशि में प्रवेश करेंगे बुध, एक महीने बाद कर्क राशि में करेंगे गोचर, लोगों के करियर में आएगा बदलाव

वृष राशि- बुध की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिए- बुध के मंत्र का जप करें। मंत्र है- ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:। बुध गोचर आपके चौथे स्थान पर होगा। जन्मपत्रिका के चौथे स्थान का सम्बन्ध हमारे भवन, भूमि, वाहन तथा माता से है। बुध के इस गोचर के प्रभाव से जीवन में माता-पिता का सुख मिलता रहेगा। धन के साथ ही आपकी आयु में भी बढ़ोतरी होगी।
मिथुन राशि- बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए- रात को हरे मूंग भिगोकर अगले दिन सुबह जानवरों को खिला दें। बुध गोचर आपके तीसरे स्थान पर होगा। जन्मपत्रिका के तीसरे स्थान का सम्बन्ध हमारे पराक्रम, भाई-बहन तथा यश से है। बुध के इस गोचर से भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। साथ ही इस दौरान आप दूसरों के सामने अपने आपको अच्छे से प्रेजेन्ट कर पायेंगे।
कर्क राशि- बुध का ये गोचर आपके दूसरे स्थान पर होगा। जन्मपत्रिका के दूसरे स्थान का सम्बन्ध हमारे धन तथा स्वभाव से है। बुध के इस गोचर से आपका बिजनेस अच्छा चलेगा।आप आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे। इस दौरान आपकी बौद्धिक क्षमता भी अच्छी रहेगी।आप खुद में मस्त रहने की कोशिश करेंगे और अपनी वाणी से सारे कामों को अच्छे से पूरा कर लेंगे। इस दौरान आप कलम को अपनी ताकत बनायेंगे। आपको चांदी की कोई चीज़ धारण करनी चाहिए।
सिंह राशि- बुध का ये गोचर आपके पहले यानि लग्न स्थान पर होगा। जन्मपत्रिका में लग्न यानि पहले स्थान का सम्बन्ध हमारे शरीर तथा मुख से है। बुध के इस गोचर से आपको अपनी मेहनत के बल पर हर तरह की सुख-सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही जीवन में भरपूर यश-सम्मान मिलेगा।जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि की महिलाओं के लिये भी स्थिति अच्छी रहेगी। आपको करियर में लाभ की प्राप्ति होगी। साथ ही आपकी संतान को भी लाभ के अवसर मिलेंगे। हरे रंग की चीज़ों का दान करना चाहिए।
कन्या राशि- बुध गोचर आपके बारहवें स्थान पर होगा। जन्मपत्रिका के बारहवें स्थान का सम्बन्ध आपके व्यय तथा शय्या सुख से है। बुध के इस गोचर के प्रभाव से अपना काम निकलवाने के लिये झूठ बिलकुल ही ना बोले।इस बीच आपको किसी पर सन्देह करने से बचना चाहिए। कार्यस्थल पर भी सबके साथ अच्छा व्यवहार बनाने की जरूरत है। अगर आप इस दौरान कोई नया वाहन लेने की सोच रहे हैं, तो ध्यान रहे कि हरे रंग का वाहन बिल्कुल न लें। श्री गणेश भगवान की पूजा करें और इस दौरान किसी से किये गये वायदों को पूरा जरूर करें।
तुला राशि- बुध गोचर आपके ग्यारहवें स्थान पर होगा। जन्मपत्रिका के ग्यारहवें स्थान का सम्बन्ध हमारे आय तथा इच्छाओं की पूर्ति से होता है। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपको अपनी आमदनी में बढ़ोतरी के लिए कोशिशें जारी रखनी चाहिए। साथ ही व्यर्थ की चीजों पर पैसे खर्च करने से और बिना वजह अपना समय बर्बाद करने से आपको बचना चाहिए। इस दौरान आपकी कोई इच्छा पूरी होगी। मां दुर्गा को हरे रंग का दुपट्टा चढ़ाएं।
वृश्चिक राशि-बुध गोचर आपके दसवें स्थान पर होगा। जन्मपत्रिका के दसवें स्थान का सम्बन्ध हमारे करियर, राज्य तथा पिता से होता है। बुध के इस गोचर से आप प्रसन्नचित्त रहेंगे। इस दौरान आपको अपने काम से और कार्यस्थल से बहुत लगाव होगा। आप सबके चहेते भी होंगे। आपको अपने कामों में दूसरों से हर समय मदद मिलेगी। आपके पास हर तरह के सुख-साधन भी मौजूद होंगे। मन्दिर में मिट्टी का घड़ा दान करें।
धनु राशि- बुध का ये गोचर आपके नवें स्थान पर होगा। जन्मपत्रिका के नौवें स्थान का सम्बन्ध हमारे भाग्य से होता है। बुध के इस गोचर से आपको भाग्य का उतना साथ नहीं मिल पायेगा, जितना आपको उम्मीद है। आगे बढ़ने के लिये आपको खुद ही मेहनत करनी होगी। साथ ही आपको इस दौरान किसी से किये गये वायदों को पूरा करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। हरे रंग की चीज़ों को उपयोग में लाने से बचना चाहिए।
मकर राशि- बुध का ये गोचर आपके आठवें स्थान पर होगा। जन्मपत्रिका के आठवें स्थान का सम्बन्ध हमरे आयु से है। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपकी बौद्धिक क्षमता मजबूत होगी। आप शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहेंगे। बुध के मंत्र ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम: का 11 बार जप करें।
कुम्भ राशि- बुध का ये गोचर आपके सातवें स्थान पर होगा। जन्मपत्रिका के सातवें स्थान का सम्बन्ध हमारे जीवनसाथी से है। बुध के इस गोचर से आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। इस दौरान आपकी कलम की ताकत बड़े से बड़े शत्रु को भी परास्त करने का काम करेगी। इसके अलावा कोर्ट-कचहरी के मामले में चीज़ें आपके पक्ष में रहेगी। मंदिर में भिगोये हुए हरे मूंग का दान करना चाहिए।
मीन राशि- बुध का ये गोचर आपके छठे स्थान पर होगा। जन्मपत्रिका के छठे स्थान का सम्बन्ध हमारे मित्र, शत्रु तथा स्वास्थ्य से है। बुध के इस गोचर से आपका व्यापार सामान्य रूप से चलता रहेगा। इस दौरान घर के बुजुर्गों का ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। आंख संबंधी कोई समस्या है तो लापरवाही ना बरतें। घर की महिला अपने बायें हाथ में चांदी का छल्ला पहनें। आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
जीवन मंत्र
Advertisement
Traffic
Features


