Advertisement
मध्य प्रदेश : बुंदेलखंड का एक गांव ऐसा भी, जहां नहीं होता होलिका दहन, जानें क्यों?

गांव के बुजुर्ग धनु सेन बताते हैं कि उनकी उम्र 85 वर्ष हो गई है, मगर उन्होंने गांव में कभी भी होलिका दहन नहीं देखा। उन्होंने कहा, "लेागों को लगता है कि होली जलाने से झारखंडन माता कहीं फिर नाराज न हो जाएं, इसलिए होलिका दहन नहीं किया जाता है।"
वह आगे बताते हैं, "होलिका दहन भले नहीं होता, मगर यहां के लोग होली खूब खेलते हैं।
झारखंडन माता मंदिर के पुजारी बलराम ठाकुर बताते हैं, "गांव के लोगों के बीच यह चर्चा है कि देवी ने साक्षात दर्शन दिए थे और लोगों से होली न जलाने को कहा था। तभी से यह परंपरा चली आ रही है। दशकों पहले यहां होली जलाई गई थी, तब बड़ी संख्या में मकान जल गए थे, और लोगों ने जब झारखंडन देवी की आराधन की, तब आग नियंत्रित हुई थी।"
ठाकुर कहते हैं, "यहां के लोगों की आराध्य हैं झारखंडन देवी। यहां लोग अपनी मन्नत पूरी करने विविध धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। लोगों की मनोकामना भी देवी के आशीर्वाद से पूरी होती है। लोग अपने बच्चों का मुंडन कराने भी आते हैं।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
जीवन मंत्र
Advertisement
Traffic
Features


