Know your weekly horoscope based on your Ascendant Sign from May 10 to 16 Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 10 से 16 मई

khaskhabar.com: सोमवार, 10 मई 2021 10:18 AM (IST)
जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 10 से 16 मई
कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र से संबंधित कोई लाभ मिल सकता है। अधिकारी वर्ग के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा और उनसे आपको लाभ भी मिलेगा। इस हफ्ते प्रेमीजनों को कुछ अच्छे लाभ मिल सकते हैं। धन लाभ के लिहाज से यह हफ्ता आपके लिए सकारात्मक फल देने वाला रहेगा। धन खर्च को लेकर थोड़ी सतर्कता रखें। संतान की सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सिंह लग्नराशि : इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को नौकरी और व्यापार में अच्छे लाभ मिलने की संभावना रहेगी। इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में व्यर्थ के वातार्लाप से अपने आप को दूर रखें। इस हफ्ते कोई मित्र आपको आर्थिक रूप से मदद कर सकते हैं। भाग्य आपके लिए मददगार बना रहेगा। इस हफ्ते लोगें के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इस हफ्ते आपको धन का लाभ अच्छी मात्रा में मिल सकता है। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

कन्या लग्नराशि :
इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को सेहत से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है। सरकारी कार्यो में किसी तरह की परेशानी दूर हो सकती है। सामाजिक कार्य में भाग लेने का संयोग बनेगा। इस हफ्ते आपके वैवाहिक जीवन में एक-दूसरे के प्रति प्रेम भाव बढ़ सकता है। हफ्ते के मध्य में आलस्य कुछ परेशान कर सकता है। इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में कोई नया कार्य आपको मिल सकता है।

ये भी पढ़ें - कछुआ से लाए घर में ढेर सारी सुख और समृद्धि

2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement