Know your weekly horoscope based on your Ascendant sign from 14 to 20 November Slide 4-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 नवंबर

khaskhabar.com: सोमवार, 14 नवम्बर 2022 4:05 PM (IST)
जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 नवंबर
मकर लग्नराशि : यह सप्ताह जीवन साथी को लेकर थोड़ा प्रतिकूल बना रह सकता है। अत: एक-दूसरे की भावनाओं की कद्र करना उचित रहेगा। हड्डियों तथा नसों से संबंधित किसी प्रकार की तकलीफ उत्पन्न हो सकती है। हफ्ते का मध्य भाग मानसिक तनाव बढ़ा सकता है, अत: सकारात्मक बने रहें। नौकरी कर रहे जातकों के लिए समय अनुकूल बना रहेगा तथा व्यापारिक वर्ग के लोगों को कुछ कठिनाइयां प्राप्त हो सकती हैं। कुंभ लग्नराशि : इस सप्ताह संतान पक्ष को लेकर दुविधा बनी रह सकती है। भाग्य का सहयोग के मिलने से आप सभी कार्य आसानी से निपटालेंगे। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत महसूस हो सकती है। बिना वजह किसी से न उलझना उचित रहेगा, वाहन आदि चलाते समय विशेष सावधानी रखें, अन्यथा चोट लगने की संभावना बन सकती है। इस हफ्ते यात्राओं के कारण भी थकावट महसूस कर सकते हैं। खर्चो की अधिकता हो सकती है, हालांकि धन लाभ भी होगा। मीन लग्नराशि : इस सप्ताह जीवन साथी से तालमेल बढ़िया रहेगा तथा उनके द्वारा किसी प्रकार का लाभ भी प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक तथा सामाजिक क्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यो की सराहना हो सकती है। संतान पक्ष को लेकर स्थितियां थोड़ी गड़बड़ा सकती है, उन पर ध्यान दें। हफ्ते का मध्य भाग पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए प्रतिकूल हो सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - इस मंदिर में लक्ष्मी माता के आठ रूप

4/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement