Know who is loyal-who is a cheater by looking into the eyes!-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

समुद्रशास्त्र : आंखों को देखकर जानिए कौन है वफादार-कौन है धोखेबाज

khaskhabar.com: शनिवार, 12 दिसम्बर 2020 5:43 PM (IST)
समुद्रशास्त्र : आंखों को देखकर जानिए कौन है वफादार-कौन है धोखेबाज
आँखें आपकी शकसियत का आइना होती हैं। यह वह बात भी बोल देती हैं जो आप नहीं बोल पाते है। समुद्र शास्त्र में भी आंखों के बारे में जिक्र किया गया है और बताया गया है कि आप कैसे किसी से पहली बार मिलने पर ही उसके स्वभाव को अच्छे तरीके से जान सकते हैं। समुद्रशास्त्र के अनुसार, आंखों को देखकर हम पता लगा सकते हैं कि कौन वफादार और कौन धोखेबाज है। आइए आज हम आपको आंखों से जुड़े कुछ राज बताने जा रहे है जिनके माध्यम से आप दूसरों के बारे में सिर्फ उनकी आंखें देखकर पता लगा सकते हैं। नीली आंखें
समुद्र शास्त्रों के अनुसार नीली आंखों वाले लोगों को बहुत चालाक कहा गया है। इन लोगों पर ज्यादा भरोसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि ये लोग किसी भी तरह अपना मतलब निकालते है।
भूरी आंखें
समुद्रशास्त्र में भूरी आंखों वालों को स्वार्थी कहा गया है। कहते हैं जनि व्यक्तियों की आंखें भूरी होती है वह अपने मतलब से वास्ता रखने वाले होते हैं।
आंखें टिकाए रखना
ज्योतिष के अनुसार बात करते वक्त अगर कोई व्यक्ति आपके चेहरे पर आंखें टिकाए रखता हैं तो समझ लीजिए कि वह व्यक्ति अहंकारी है। ऐसे लोगों में बहुत आत्मविश्वास होता है और यह लोग सामने वाले पर अपना प्रभाव जताने की कोशशि करते हैं।
काली आंखें
काली आंखों वाले लोगों को समुद्रशास्त्र में गुणवान और ज्ञानी कहा गया है। ऐसे लोग अपने पार्टनर को जीवन में कभी भी धोखा नहीं देते है।
बड़ी आंखें
समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि बड़ी आंखों वाले लोग बहुत वफादार होते हैं। इन्हें परोपकारी और अच्छे दिल वाले माना गया है। ऐसे लोगों से जरूरत के समय सहयोग मांगने पर कभी मना नही करते। मदद के लिए ये हमेशा तत्पर रहते हैं।

गोलाकार आंखें
गोलाकर आंखों वाले लोग समझदार तथा दूरदर्शी होते हैं। ये लोग अपना फैसला सोच-समझकर और जांच परखकर करते हैं। ऐसे व्यक्ति किसी भी चीज पर जल्दी यकीन नहीं करते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement