मान्यता:-
इस धाम के बारे
में मान्यता है कि यह, शिव पुराण मे वर्णित वही जगह है जहा भगवान शिव ने
देवताओं के सेनापति कामदेव को जला कर भस्म कर दिया था। यहां पर आज भी वह
आधा जला हुआ, हरा भरा आम का वृक्ष (पेड़) है जिसके पीछे छिपकर कामदेव ने
समाधी मे लीन भोले नाथ को समाधि से जगाने के लिए पुष्प बाण चलाया था।