Hanuman birth anniversary today: Salasar Balaji sitting in Ashok Vatika, devotees offered fruits-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jun 12, 2025 9:03 am
Location

हनुमान जन्मोत्सव आज: अशोक वाटिका में विराजे सालासर बालाजी, भक्तों ने अर्पित किए फल

khaskhabar.com: गुरुवार, 06 अप्रैल 2023 10:24 AM (IST)
हनुमान जन्मोत्सव आज: अशोक वाटिका में विराजे सालासर बालाजी, भक्तों ने अर्पित किए फल
जयपुर। चैत्र शुक्ल पूर्णिमा गुरूवार को हनुमान का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। हनुमान मंदिरों में सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पाठ होंगे। शाम को भजन संध्याओं में वीर बजरंग बली का गुणगान किया जाएगा। दर्जनों स्थानों से प्रसिद्ध हनुमान मंदिरों के लिए पदयात्राएं रवाना होंगी। हनुमान मंदिरों में अंजनी सुत का दुग्धाभिषेक और पंचामृत अभिषेक कर सिंदूरी चोला धारण कराया जाएगा। इसके बाद आकर्षक नवीन पोशाक धारण करवाई जाएगी। फूलों से मनमोहक श्रृंगार किया जाएगा। श्रद्धालु केसरीनंदन के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। इसके बाद जन्म आरती होगी। जन्मोत्सव पर छोटीकाशी के सभी हनुमान मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है।


भक्तों ने किया गुणगान
देश-विदेश में रत्नों की चमक बिखेरने वाले जौहरी बाजार के हल्दियों का रास्ता स्थित मंगलेश्वर महादेव मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर सालासर बालाजी भक्त मंडल जयपुर की ओर से आयोजित भजन संध्या में बालाजी महाराज का गुणगान किया गया। भक्तों ने अयोध्या में बन रहे भगवान श्रीराम के मंदिर और राम लला विराजमान के दर्शन किए। मंडल के अध्यक्ष रामप्रसाद कारोडिय़ा ने बताया कि भजन संध्या में अयोध्या के रामलला का दरबार सजाकर फूलों से आकर्षक श्रृंगार किया गया। मंदिर में विराजित सभी विग्रहों का मनोरम श्रृंगार किया गया। महाआरती के साथ भजन संध्या का शुभारंभ हुआ। जय श्री राम और हनुमान जी महाराज के जयकारों के मध्य गणेश वंदना के साथ भजन संध्या का श्रीगणेश हुआ। पवन शर्मा ने महाराज गजानंद आओ जी म्हारी सभा में रंग बरसाओ...भजन गाकर विघ्न विनाशक प्रथम पूज्य गणपति को मनाया।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement