करियर: नौकरीपेशा को मिलेगा मान-सम्मान, छात्रों को मिलेगी बडी सफलता
शनि के आठवें भाव में गोचर करने से काम में भले ही धीमी गति रहे
लेकिन काम होंगे पूरे। संभावना है कि नौकरी या व्यावसायिक कार्यों के चलते
दूर जाना पड़े। व्यापार का विस्तार करने से पहले जोख़िम होने की आंशका होने
पर धैर्य से काम लें। साल के मध्य से आपके बिगड़े हुए कार्यों के फिर से
बनने का योग है। सरकारी नौकरी के योग भी हैं बशर्ते शनि कोई कुप्रभाव नहीं
दे। ऐसे में शनिवार के व्रत और शनिदेव को तेल चढाना ठीक रहेगा। नौकरी में
आपको मान-सम्मान, प्रमोशन व तरक़्क़ी मिलने की संभावना रहेगी। छात्रों को
शिक्षा में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है।