Devshayani Ekadashi Rules of fasting-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देवशयनी एकादशी व्रत के नियम और महत्व

khaskhabar.com: मंगलवार, 04 जुलाई 2017 12:27 PM (IST)
देवशयनी एकादशी व्रत के नियम और महत्व
हिंदू पंचांग की ग्यारहवी तिथि को एकादशी कहते है। हिंदू धर्म में एकादशी का व्रत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। हर साल चौबीस एकादशियां होती है। आषाद महीने के शुल्क पक्ष की एकादशी को देवशयनी एकादशी भी कहते है। इस दिन से भगवान विष्णु क्षीरसागर में शयन करते हैं। इसी दिन से चातुर्मास का आरंभ माना जाता है। यह व्रत परलोग में मुक्ति को देने वाला माना गया है। देवशयनी एकादशी उपवास को सबसे श्रेष्ठ उपवास कहा जाता है। कहते हैं इसे करने से सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। मान्यता है कि इस दिन से भगवान विष्णु पाताल लोक में राजा बलि के यहां चार माह पहरा देने जाते हैं। देवशयनी एकादशी से सूर्य दक्षिणायण हो जाते हैं ऐसे में मुंडन, उपनयन संस्कार, भवन निर्माण, गृह प्रवेश और वैवाहिक संस्कार नहीं होते हैं। इन चार महीने तपस्वी कोई व्रत नहीं करते, भ्रमण नहीं करते। बल्कि एक ही जगह रहकर कुछ अनुशासन का पालन करते हैं। इस एकादशी पर शंखासुर दैत्य का संहार करने के बाद भगवान ने चार मास तक क्षीरसागर में शयन किया था और तभी से यह परंपरा बन गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement