Chandra Grahan 2020: Lunar eclipse will be held at this time tonight, know the time, importance and impact Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Chandra Grahan 2020 : आज लग रहा है चंद्र ग्रहण, जानिए समय, महत्व और प्रभाव

khaskhabar.com: शुक्रवार, 05 जून 2020 3:07 PM (IST)
Chandra Grahan 2020 : आज लग रहा है चंद्र ग्रहण, जानिए समय, महत्व और प्रभाव
चंद्र ग्रहण सूतक समय चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण के पूर्व के काल को सूतक कहा जाता है। हालांकि, सूर्य ग्रहण का सूतक समय अधिक होता है। जबकि चंद्र ग्रहण का सूतक समय कम होता है। इसे आप आसान शब्दों में इस तरह समझ सकते हैं कि चंद्र ग्रहण के दिन सूतक तीन प्रहर पहले शुरू होकर ग्रहण की समाप्ति तक रहता है। जबकि सूर्य ग्रहण के दिन सूतक चार प्रहर पहले शुरू होकर ग्रहण की समाप्ति तक रहता है। एक प्रहर 3 घंटे का होता है। जबकि एक दिन में 8 प्रहर होते हैं। आज सूतक समय 2 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर रात्रि में 2 बजकर 34 मिनट ( ग्रहण समाप्ति ) तक रहने वाला है। इस अवधि में ( सूतक और ग्रहण ) व्यक्ति को खाने पीने, नित्य कर्म, तामसी भोजन और प्रवृति से बचना चाहिए। हालांकि, वृद्ध व्यक्ति, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को एक समय खाने का विधान है। अगर ग्रहण दिखे तो सूतक प्रभावी माना जाता है, अन्यथा सूतक अप्रभावी रहता है। ग्रहण समाप्त होने के पश्चात स्नान ध्यान कर भोजन करना चाहिए।

ये भी पढ़ें - वास्तु : इस रंग की कुर्सी पर बैठें, नहीं आएगी धन की कमी

3/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement