Bihar: Air hostess bride arrived riding on horse with procession to pick up the groom.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दूल्हे को लेने बारात संग घोड़े पर सवार होकर पहुंची एयरहोस्टेस दुल्हन, देखें तस्वीरें

khaskhabar.com: बुधवार, 15 दिसम्बर 2021 12:29 PM (IST)
दूल्हे को लेने बारात संग घोड़े पर सवार होकर पहुंची एयरहोस्टेस दुल्हन, देखें तस्वीरें
गया। अब तक आपने दूल्हे को घोड़ी पर चढ़कर बारात के साथ अपनी दुल्हन को लाने के लिए जाते देखा और सुना होगा, लेकिन बिहार के गया में मंगलवार की शाम एक अनोखा मामला देखने को मिला जब सजी धजी, हाथ में मेंहदी लगाए दुल्हन घोड़े पर सवार होकर बारात के संग अपने दूल्हे को लेने उसके दरवाजे तक पहुंच गई। अब इस शादी की चर्चा हो रही है। दरअसल, गया शहर के चांदचैरा की रहने वाली दुल्हनिया अनुष्का गुहा की शादी पश्चिम बंगाल के कोलकाता के रहने वाले जीत मुखर्जी से हुई। चांदचैरा स्थित सिजुआर भवन धर्मशाला से दुल्हनिया घोड़े पर सवार होकर बड़े शान से अपने दूल्हे राजा को लेने उसके होटल पहुंची और वहां दुल्हन और बारात का सवागत दूल्हे परिजनों द्वारा किया गया। बारात में शामिल महिलाएं झूम रही थी। इस नायाब बारात को देखने के लिए आसपास के लोग भी सड़क पर निकल गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement