लता मंगेशकर के निधन से शोक की लहर, राष्ट्रपति कोविंद, PM मोदी ने सहित इन नेताओं जताया गहरा दुख
khaskhabar.com: रविवार, 06 फ़रवरी 2022 11:21 AM (IST)
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा लता जी का निधन मेरे लिए हृदयविदारक है,
जैसा कि दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए है। उनके गीतों की विशाल श्रृंखला
में, भारत के सार और सुंदरता को प्रस्तुत करते हुए, पीढ़ियों ने अपनी
आंतरिक भावनाओं की अभिव्यक्ति पाई। उनकी उपलब्धियां अतुलनीय रहेंगी।