Lalu absence may weigh on RJD dealings with allies Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 5:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजनीति से लालू की गैरमौजूदगी के बाद RJD फिर कसौटी पर!

khaskhabar.com: सोमवार, 25 दिसम्बर 2017 3:41 PM (IST)
राजनीति से लालू की गैरमौजूदगी के बाद RJD फिर कसौटी पर!
राजनीति के कई विशलेषक राजद को एकजुट रखने को भी चुनौती बता रहे हैं। बिहार की राजनीति पर करीबी नजर रखने वाले शैबाल गुप्ता कहते हैं, ‘‘राजद प्रमुख के जेल जाने के बाद राजद में नेतृत्व को लेकर कोई खालीपन नहीं दिखता है लेकिन नेतृत्वकर्ता तेजस्वी के सामने राजद को एकजुट रखने की चुनौती होगी।’’ इतना तय माना जा रहा है कि लालू की अनुपस्थिति में और राजनीति में उनकी रिक्तता का लाभ अन्य दल उठाना चाहेंगे। इस मौके पर सभी दल अपने जातीय समीकरण को दुरुस्त कर राजद के वोटबैंक में सेंध लगाने की भी कोशिश करेंगे। इस बार लालू प्रसाद के लिए मुश्किलें कम नहीं हैं। उनके उत्तराधिकारी की समस्या भले ही न हो लेकिन उनके ही बेटे तेजस्वी और बेटी मीसा भारती भी भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे हुए हैं। ऐसी परिस्थिति में तेजस्वी और मीसा की कानूनी लड़ाई की प्रगति पर राजद का भविष्य टिका रहेगा।
--आईएएनएस

यह भी पढ़े : राजस्थान के इस पुल पर पैदल जाओगे तो पकड लेगी पुलिस!


2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement