Gujarat Election LIVE: Voting Begins in Second Phase for 93 Seats Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गुजरात: दूसरे चरण की वोटिंग खत्म,छिटपुट हिंसा के बीच बंपर मतदान

khaskhabar.com: गुरुवार, 14 दिसम्बर 2017 5:04 PM (IST)
गुजरात: दूसरे चरण की वोटिंग खत्म,छिटपुट हिंसा के बीच बंपर मतदान
गुजरात में दूसरे चरण में 93 विधानसभा क्षेत्रों में 25,515 मतदान केन्द्रों पर वोट डाले जा रहे है। इन मतदान केन्द्रों के लिए आयोग ने 40,027 मतपत्र इकाइयां, 32,633 नियंत्रण इकाइयां और 35061 वीवीपेट तैनात किए हैं। गुजरात में 50,128 मतदान केन्द्र हैं जिनमें 81,860 मतपत्र इकाइयां, 66,358 नियंत्रण इकाइयां और 71,564 वीवीपेट लगाए गए हैं। पहले चरण का मतदान सफलतापूर्वक समाप्त हो चुका है जिसमें 66.75 प्रतिशत मतदाताओं ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस चरण में कुल 852 उम्मीदवार मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। 14 जिलों में होने वाले चुनाव में आज 2.22 करोड़ लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। सभी सीट पर मतदान शाम 5 बजे तक होंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी और केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली भी दूसरे चरण में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।दूसरे चरण के चुनाव में प्रमुख उम्मीदवारों में राज्य के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल है जो मेहसाणा से कांग्रेस के जीवाभाई पटेल के खिलाफ मैदान में है। वहीं अल्पेश ठाकोर है जिन्होंने 'हाथ' का साथ थामा है और राधनपुर निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी के उम्मीदवार लावीगंजी ठाकोर के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
वडगाम एससी सीट भी महत्वपूर्ण है जहां से निर्दलीय उम्मीदवार जिग्नेश मेवानी कांग्रेस के समर्थन के साथ बीजेपी के विजय चक्रावर्ती के खिलाफ लड़ रहे हैं। इससे पहले 89 सीट पर 9 दिसंबर को पहले चरण के लिए वोटिंग हुई थी। चुनाव के नतीजे हिमाचल चुनाव के परिणामों के साथ ही 18 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

यह भी पढ़े : क्या है कोल्ड स्टार्ट डॉक्ट्रीन और इसके नाम से क्यों छूटते हैं पाक के पसीने


2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement