Team India expressed grief, players played with a black bandage, half the national flag will be bowed -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

टीम इंडिया ने जताया शोक, काली पट्टी बांधकर खेले खिलाड़ी, झुका रहेगा आधा राष्ट्रीय ध्वज

khaskhabar.com: रविवार, 06 फ़रवरी 2022 5:33 PM (IST)
अहमदाबाद। भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का आगाज हो गया है। पहला मुकाबला अहमदाबाद में चल रहा है। रविवार को एक दुख भरी खबर भी आई कि स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन हो गया। ऐसे में मैच शुरू होने से पहले पूरी भारतीय टीम ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताया। पूरी टीम लता मंगेशकर के सम्मान में काले रंग का बैंड बांधकर उतरी है। वहीं, मैच के दौरान राष्ट्रीय ध्वज भी आधा झुका रहेगा। 1983 में पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम ने वल्र्ड कप जीता था। दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई के पास उस समय इनाम देने के लिए पैसे तक नहीं थे। तब लता जी ने प्रोग्राम कर खिलाडिय़ों के लिए इनामी राशि जुटाई थी। यही नहीं उन्होंने गाने के लिए एक भी पैसा नहीं लिया था। कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर ने भी निधन पर जताया शोक
भारत-वेस्टइंडीज मैच में कमेंट्री कर रहे टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने लता मंगेशकर के निधन को बड़ी क्षति बताया है। उन्होंने क्रिकेट में लता जी की दिलचस्पी का जिक्र किया। गावस्कर ने बताया कि लता जी को क्रिकेट में बहुत ज्यादा रुचि थी। वो इस खेल को बारीकी से देखती थीं।
लता मंगेशकर के निधन पर टीम इंडिया के जताए शोक की जानकारी बीसीसीआई ने भी साझा की है। बीसीसीआई ने ट्वीट कर लिखा कि लता दीदी को क्रिकेट से काफी लगाव था। वो हमेशा इस खेल का समर्थन करती थीं।
दोनों टीमों के बीच ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। यह भारतीय क्रिकेट टीम का इस फॉर्मेट में 1000वां मैच है। दुनिया में पहली बार किसी टीम ने 1000 वनडे खेलने का माइलस्टोन हासिल किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement