Advertisement
मां भगवती देवी अन्नपूर्णा योजना के अंतर्गत खानपुर ब्लॉक के 981 विद्यार्थियों को स्कूल बैग किट वितरित

इस दौरान राजकीय प्राथमिक विद्यालय खानपुर, तुगलपुर, मोहनवाला, गुरुद्वारा बादशाहपुर, मांडोवाला, शेरपुर बेला, चंद्रपुरी कला, चंद्रपुरी खुर्द, नाईवाला, जोगावाला एवं दल्लावाला के शिक्षक, शिक्षिकाओं, नेशनल कॉलेज खानपुर के प्रबंधक घनश्याम गुप्ता, तुगलपुर ग्राम प्रधान श्यामपाल, ब्लॉक अध्यक्ष केहर सिंह, प्रमोद कुमार, सीआरसी से बबलू सिंह, बीआरसी से पवन वर्मा सहित शांतिकुंज से अजय त्रिपाठी, मंगल सिंह गढवाल आदि उपस्थित रहे।
ग्रामीणों का कहना है कि शांतिकुंज परिवार द्वारा आयोजित इस आयोजन ने समाज के कमजोर वर्गों तक शिक्षा की मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में एक सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। मां भगवती देवी अन्नपूर्णा योजना शिक्षा के साथ-साथ सेवा, सहयोग और सामाजिक समर्पण की प्रेरणा बनकर उभर रही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गॉसिप्स
Advertisement
Traffic
Features


