Rishi Chintan: God helps those who strive-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ऋषि चिंतन: ईश्वर प्रयत्नशीलों की सहायता करता है

khaskhabar.com: शुक्रवार, 03 नवम्बर 2023 7:36 PM (IST)
ऋषि चिंतन: ईश्वर
प्रयत्नशीलों की सहायता करता है
देखा जाता है कि जो लोग उन्नतिशील स्वभाव के होते हैं, उन्हें कहीं-न-कहीं से आगे बढ़ाने वाली सहायताएं प्राप्त होती रहती हैं। कभी-कभी तो अचानक ऐसी मदद मिल जाती है जिसकी पहले कुछ भी आशा नहीं थी। छोटे-छोटे आदमी बड़े-बड़े काम कर डालते हैं, उन्हें अनायास ऐसे अवसर मिल जाते हैं, जिससे बहुत बड़ी उन्नति का रास्ता खुल जाता है। साधारण बुद्धि के लोग उन्हें देखकर ऐसा कहा करते हैं-"अमुक व्यक्ति का भाग्योदय हुआ ।" उसके भाग्य ने अचानक ऐसे कारण उपस्थित कर दिए जिससे वह तरक्की की ओर बढ़ गया। हम इसे ईश्वर की कृपा कहते हैं। पिता अपने बालकों की आदतों और इच्छाओं को परखता है, जो पढ़ने के लिए बेचैन है, उसे स्कूल भेजता है, जो व्यापार चाहता है उसे दुकान खुलवाता है, जो ठल्ल है उसे पशु चराने का काम सौंप देता है। व्यापार में पैसे की जरूरत समझता है तो पिता उसके लिए व्यवस्था करता है, पढ़ने वाले की पढ़ाई का खरच जुटाता है। खरच के लिए अचानक पहुंचा हुआ मनीआर्डर देखकर कोई नादान - लड़का यह ख्याल कर सकता है कि यह पैसा अकस्मात् कहाँ से आ टूटा है, पर असल में इस व्यवस्थित विश्व में अकस्मात् कुछ नहीं है, सब कार्य व्यवस्थापूर्वक चल रहे हैं। पढ़ने की उत्कट इच्छा रखने वाला बालक पिता का ध्यान बलात् अपनी ओर खींचता है और उसे पढ़ाई में मदद करने के लिए बाध्य करता है। निठल्ले स्वभाव के लड़के को चरवाहा बनाकर पिता निश्चिंत है, पर उद्योगी बालक को तो वह निरालंभ नहीं छोड़ सकता। जो मनुष्य आगे बढ़ने की तीव्र इच्छा करते हैं, उन्नति के लिए सच्चे हृदय से जो जॉफिशानी के साथ प्रयत्नशील है, उसके प्रशंसनीय उद्योग को देखकर ईश्वर प्रसन्न होता है, अपना सच्चा आज्ञापालक समझता है और उसे प्यार करता है। जिस पर उस परम पिता का विशेष स्नेह है, उसे यदि वह कुछ विशेष सहायता दे देता है, तो इसमें आश्चर्य की कोई बात नहीं है। एक प्रसिद्ध कहावत है कि- "ईश्वर उसकी मदद करता है, जो अपनी मदद आप करता है।" उन्नतिशील स्वभाव के लोगों को, उनकी उचित प्रवृत्ति में सहायता करने के लिए परमपिता परमात्मा ऐसे साधन उपस्थित कर देता है जिससे उसकी यात्रा सरल हो जाती है। अचानक, अनिश्चित एवं अज्ञात सहायताओं का मिल जाना, इसी प्रकार संभव होता है। आगे बढ़ने की तैयारी पृष्ठ-8 पं. श्रीराम शर्मा आचार्य

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement