Advertisement
ऋषि चिंतन: जिम्मेदार नागरिक बनिए
हर व्यक्ति शरीर रक्षा, परिवार व्यवस्था, समाज निष्ठा, अनुशासन का परिपालन जैसे कर्तव्यों से बंधा हुआ है । जिम्मेदारियों को निभाने पर ही मनुष्य का शौर्य निखरता है, विश्वास बनता है और विश्वसनीयता के आधार पर ही वह व्याख्या बनने लगती है जिसके अनुसार उन्हें अधिक जिम्मेदारियां सौंपी जाएं, प्रगति के उच्च शिखर पर जा पहुंचने का सुयोग खिंचता चला आए । लोग उन्हें आग्रह पूर्वक बुलाए और सर माथे पर चढ़ाएं । जिम्मेदार लोगों का ही व्यक्तित्व निखरता है और बड़े पराक्रम वही कर पाते हैं । देशद्रोही कृष्ण राव अलाउद्दीन के लिए जासूसी कर रहा है, जब इस बात का पता उसकी पत्नी वीरमति को चला तो उसने अपने पति की हत्या कर दी । मरते हुए पति ने कहा - "यह क्या किया वीरमति तुमने ?भारतीय स्त्रियां ऐसा तो कभी नहीं करती ।" "हां, तुम बिल्कुल ठीक कहते हो, पर भारतीय पुरुष भी तो कभी देशद्रोह नहीं करते । इस समय राष्ट्र की रक्षा ही मेरा धर्म है ।रही पतिव्रत धर्म की बात सो यह अभी लो ।" यह कहकर उसने खुद को भी कटार भोंक ली और पति के साथ सती हो गई । हर समझदार व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वे जिस प्रकार अपने शरीर और अर्थव्यवस्था का ध्यान रखता है उसी प्रकार अपने प्रमुख उपकरण शरीर और मस्तिष्क को स्वस्थ व संतुलित बनाए रखें । शरीर भगवान की सौंपी हुई अमानत है उसे यदि असंयमित और अव्यवस्थित न किया जाए तो पूर्ण आयुष्य तक निरोगी रहा जा सकता है । हमारी जिम्मेदारी है कि जिस प्रकार चोर को घर में नहीं घुसने दिया जाता उसी प्रकार मस्तिष्क में अनुपयुक्त विचारों को प्रवेश न होने देवें । गैर जिम्मेदारी का आभास यहीं से मिलता है कि व्यक्ति ने अपने शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को गड़बड़ा तो नहीं दिया । नवयुवकों ! तुम्हें भी ईश्वर ने विवेकशील मस्तिष्क और विशाल हृदय दिया है । अपनी जिम्मेदारियां निभाना सीखो अपने देश, धर्म, समाज, संस्कृति से संबंधित अपने संपर्क क्षेत्र को भौतिक दृष्टि से समुन्नत और भावना की दृष्टि से सुसंस्कृत बनाने का प्रयत्न करो, क्योंकि तुम ही वर्तमान हो, तुम ही भविष्य हो । हमारा परिवार समाज व राष्ट्र यशस्वी बने, यह तुम्हारी जिम्मेदारी है । उपरोक्त प्रवलन पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा लिखित पुस्तक सफल जीवन की दिशा धारा पृष्ठ-101 से लिया गया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गॉसिप्स
Advertisement
Traffic
Features


