Advertisement
नवरात्रि छठा दिवस: वास्तविक प्रसन्नता

जो प्रसन्नता लाभ में बनी रही, वह हानि में भी स्थिर रहे, जो सम्पत्ति के समय अनुभव हो वही विपत्ति के समय, जो अनुकूलताओं में जाग्रत रहे और प्रतिकूलताओं में भी नष्ट न हो, वही सच्ची तथा श्रेष्ठता-जन्य प्रसन्नता मानी जाएगी।
आत्मा की श्रेष्ठता परमात्मा की उपासना से प्राप्त होती है। नास्तिक अथवा अनाध्यात्मिक व्यक्ति संसार का कोई भी वैभव, कोई भी पदार्थ और कोई भी भोग क्यों न प्राप्त करले पर उसे सच्ची आत्मोत्कृष्टि नहीं मिल सकती । इस संसार में जो कुछ शुभ है, श्रेष्ठ है, उत्कृष्ट और मंगलमय है वह सब उस परमपिता की ही विभूति है । उसी से संपन्न होती है और उसी में आश्रित है। संसार की सारी श्रेष्ठताओं को परमात्मा का ही आभास माना गया है।परमात्मा से ही सब कुछ सुंदर है और उसी से सब कुछ मंगलमय है। अस्तु आत्मा की श्रेष्ठता प्राप्त करने के लिए संसार के साधनों की ओर न जाकर परमात्मा की ही उपासना करनी चाहिए।
ईश्वर और उसकी अनुभूति पृष्ठ-91 पं.श्रीराम शर्मा आचार्य
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गॉसिप्स
Advertisement
Traffic
Features


