Advertisement
गुरु शिष्य को पारसमणि की तरह बहुमूल्य बनाता है : डॉ पण्ड्या

इससे पूर्व श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या एवं श्रद्धेया शैलदीदी ने गुरुपूर्णिमा महापर्व का पर्व पूजन वैदिक पद्धति से किया। इस दौरान युगगायकों ने ‘जिनने अमर किया इतिहास आज हम उनकी जय गायें’ जैसे गुरुमहिमा-भक्तिगीत से सराबोर कर दिया। मुख्य कार्यक्रम का संचालन श्री श्याम बिहारी दुबे एवं डॉ गायत्री किशोर त्रिवेदी ने किया। सायं ब्रह्मवादिनी बहिनों ने दीपमहायज्ञ सम्पन्न कराया।
निःशुल्क हुए विभिन्न संस्कार
गुरुपूर्णिमा के अवसर पर युगऋषि पूज्य पं श्रीराम शर्मा आचार्य जी के प्रतिनिधि के रूप में श्रद्धेय डॉ पण्ड्या व श्रद्धेया शैलदीदी ने सैकड़ों साधकों को गायत्री महामंत्र की दीक्षा दी। साथ ही पुंसवन, नामकरण, उपनयन सहित विभिन्न संस्कार बड़ी संख्या में निःशुल्क सम्पन्न कराये गये।
विशेष डॉक्यूमेंट्री, आडियो बुक आदि का विमोचन
गायत्री परिवार प्रमुखद्वय ने शांतिकुंज द्वारा तैयार की गयी विशेष डाक्यूमेंट्री, चेतना की शिखर यात्रा पुस्तक की आडियो बुक, व्यसन मुक्ति मार्गदर्शिका, शांतिकुंज पंचांग २०२५ आदि का विमोचन किया।
चालीस दिवसीय चान्द्रायण व्रत, वृक्षारोपण का शुभारंभ
पावन गुरुपूर्णिमा से प्रारंभ हो रहे चालीस दिवसीय चान्द्रायण व्रत के लिए भारत सहित कनाडा, आस्ट्रेलिया, अमेरिका आदि देशों के कई हजार साधक जुटे। इन साधकों को श्रद्धेय डॉ प्रणव पण्ड्या जी ने संकल्पित कराया। वहीं शांतिकुंज के तत्वावधान में देश भर में वृहत स्तर पर वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान पूर्व में चल रहे वृक्षारोपण अभियान के अतिरिक्त हैं।
देसंविवि का 44वाँ ज्ञानदीक्षा समारोह 22 जुलाई को
देव संस्कृति विश्वविद्यालय का 44वाँ ज्ञानदीक्षा समारोह 22 जुलाई को सम्पन्न होगा। इस समारोह में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को दीक्षित किया जायेगा। समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सहकारिता मंत्री डॉ. धनसिंह रावत होंगे, तो वहीं अध्यक्षता विवि के कुलाधिपति श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या जी करेंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गॉसिप्स
Advertisement
Traffic
Features


