Demanded a CBI probe into the purchase of paddy and bajra-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

धान और बाजरे की खरीद में सीबीआई जांच की मांग

khaskhabar.com: शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2016 7:44 PM (IST)
धान और बाजरे की खरीद में सीबीआई जांच की मांग
चंडीगढ़ । इनेलो के वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने धान और बाजरे की खरीद के मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने प्रदेश में किसान आयोग का गठन किए जाने की मांग की है। चंडीगढ़ में उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश के वित्त मंत्री के घर पर हुई आगजनी की घटना के मामले की सीबीआई जांच सरकार करवा सकती है तो इतने बड़े घोटाले की जांच भी तुरंत सीबीआई को सौंपनी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अब तो प्रदेश सरकार द्वारा धान खरीद की निगरानी के लिए मंडियों में नियुक्त किए गए अनेक अधिकारी भी धान खरीद में बहुत बड़े घोटाले की बात स्वीकार कर चुके हैं तो ऐसे में सरकार को सच्चाई से पर्दा हटाने और घोटाले की तह तक जाने के लिए तुरंत मामले की जांच सीबीआई को सौंप देनी चाहिए और अधिकारियों द्वारा धान घोटाले को लेकर दी गई रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए ताकि हजारों करोड़ का घोटाला करने और किसानों को लूटने वाले बेनकाब होने के साथ-साथ उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकें। इनेलो नेता ने कहा कि देश के अनेक राज्यों में किसान आयोग का गठन हो चुका है, लेकिन हरियाणा कृषि प्रधान राज्य होने के बावजूद अभी तक हरियाणा में किसान आयोग का गठन नहीं किया गया। इनेलो नेता ने किसान आयोग के चेयरमैन पद पर किसी गैर-राजनैतिक प्रगतिशील किसान को नियुक्त किए जाने की भी मांग की।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement