Chicago: Dr. Chinmay Pandya did the life consecration of Hanumanji-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शिकागो: डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने की हनुमानजी की प्राण प्रतिष्ठा

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 जून 2023 09:40 AM (IST)
शिकागो: डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने की हनुमानजी की प्राण
प्रतिष्ठा
शिकागो, अमेरिका। युवा आइकान एवं देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति आदरणीय चिन्मय पण्ड्या अपने सहयोगियों प्रो विश्वप्रकाश त्रिपाठी एवं श्री ओंकार पाटीदार के साथ विदेश प्रवास के अंतिम पड़ाव में अमेरिका के शिकागो शहर पहुंचे। शिकागो स्थित गायत्री ज्ञान मंदिर में गायत्री माता मंदिर की पूजा अर्चना की और सर्वेभवन्तु सुखिनः की प्रार्थना की। साथ ही इस दिव्य अवसर पर हनुमान जी की मूर्ति की वैदिक रीति से प्राण प्रतिष्ठा भी की। इस अवसर पर उपस्थित परिजनों से आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी ने परम वन्दनीया माता भगवती देवी शर्मा जी की जन्मशताब्दी वर्ष 2026 की कार्य योजनाओं एवं गायत्री परिवार के साधनात्मक एवं रचनात्मक गतिविधियों को विस्तार करने हेतु अपने विचार साझा किया। आदरणीय चिन्मय जी ने परम पूज्य गुरुदेव के विभिन्न संस्मरणों के माध्यम से युवाओं को जाग्रत करने हेतु उनमें जोश एवं उत्साह जगाया। युवा आइकान चिन्मय पण्ड्या जी ने कहा कि यदि सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ेगे तो सफलता की सीढ़ियां प्राप्त होगी। जबकि नकारात्मकता मनुष्य को पतन की ओर ले जाती है। इस अवसर पर शांतिकुंज दल के संगीतज्ञ भाइयो ने उपस्थित श्रद्धालुओं को गुरुवंदना एवं भक्तिगीत प्रस्तुत किया। भावपूर्ण संगीत के भावों को हृदयंगम करने का संकल्प उभरे। युवा पीढ़ी पूज्यवर के कार्यों को अमेरिका के घर घर पहुंचाने एवं जन जन को अवगत कराने के लिए उत्साहित हुए। इस दौरान गायत्री ज्ञान मंदिर पहुंचे युवाओं, परिजनों से व्यक्तिगत रूप से भेंट की। सभी के जिज्ञासाओं का समाधान किया। शिकागो के सिनेटर श्री राजा कृष्णमूर्ति जी एवं Consulate General of India, Chicago, USA के श्री सोमनाथ घोष सहित अमेरिका गायत्री परिवार के वरिष्ठ सदस्य शामिल रहे। अतिथियों एवं परिजनों को युगऋषि का दिव्य प्रसाद के साथ गायत्री माता के चित्र एवं प्रतीक चिहृन भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अनेक देशों से आये गायत्री परिवार के कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement