Advertisement
ऑस्ट्रेलिया: डॉ. चिन्मय पंड्या का साउथ ऑस्ट्रेलियन संसद दौरा, युग निर्माण पर हुई विशेष चर्चा

वोरटली ने डॉ. पंड्या से एडिलेड प्रांत के प्रीमियर से भेंट करने और अगले दिन होने वाले एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता करने के लिए रुकने का आग्रह किया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया प्रवास के छठे चरण में पर्थ में पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के कारण यह संभव नहीं हो सका। हालांकि, इस महत्वपूर्ण भेंट से भविष्य में गायत्री परिवार के लिए अनेक संभावनाओं के द्वार खुल गए हैं।
संवाद से प्रभावित होकर सांसद वोरटली ने अखिल विश्व गायत्री परिवार को ऑस्ट्रेलियन संसद में वर्ष भर आयोजित होने वाले सभी भारतीय त्योहारों के लिए प्रमुख आयोजक की भूमिका निभाने का प्रस्ताव दिया, जिसे सहर्ष स्वीकार कर लिया गया।
साउथ ऑस्ट्रेलियन संसद के गरिमामय अध्यक्ष आसन पर परस्पर सम्मान का क्रम संपन्न हुआ। डॉ. चिन्मय पंड्या का यह महत्वपूर्ण दौरा और चर्चा आने वाले समय में पूरे ऑस्ट्रेलिया में प्रभावशाली परिणाम ला सकती है और ऑस्ट्रेलिया सरकार के साथ ऐतिहासिक कार्यों की एक नई श्रृंखला शुरू कर सकती है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गॉसिप्स
Advertisement
Traffic
Features


