Advertisement
'बिग बॉस 19' के सेट पर पहुंचे शहबाज बदेशा और मृदुल तिवारी, गौरव खन्ना को किया सपोर्ट

बिग बॉस के सेट के बाहर ग्रैंड फिनाले का हिस्सा बनने के लिए अश्नूर कौर भी पहुंची। इससे पहले टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने सोशल मीडिया के जरिए फरहाना भट्ट को सपोर्ट किया है और उन्हें ही डिजर्विंग कंटेस्टेंट बताया है।
शो के फिनाले से पहले ही सोशल मीडिया पर विनर को लेकर कई तरह की बातें वायरल हो रही हैं। पहले बिग बॉस 19 के विनर के तौर पर प्रणीत मोरे का नाम सामने आया था और ट्रॉफी के साथ फोटो भी वायरल हुई थी, लेकिन अब बिग बॉस 19 के विनर के तौर पर गौरव खन्ना का नाम सामने आ रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गौरव खन्ना शो जीत सकते हैं, हालांकि इन बातों में कितनी सच्चाई है, जिसके लिए दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।
बता दें कि शो के फाइनल में अभी पांच फाइनलिस्ट बचे हैं, जिनमें गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, प्रणीत मोरे, अमाल मलिक और फरहाना भट्ट शामिल हैं। जल्द ही वोटिंग लाइन खोली जाएगी, जिससे दर्शक अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को वोट कर पाएंगे। शो का ग्रैंड फिनाले कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग किया जाएगा, जो रात 9 बजे से शुरू होगा, जबकि कलर्स पर शो रात 10 बजकर 30 मिनट पर प्रसारित होगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
टेलीविज़न
Advertisement
Traffic
Features




