Advertisement
'बिग बॉस 17' का हिस्सा न बनने पर सारा खान ने जताया अफसोस

'ससुराल सिमर का' फेम एक्ट्रेस ने आगे कहा, "पहले तो यकीन ही नहीं हुआ कि घर के अंदर फोन होगा। यह जानना वास्तव में चौंकाने वाला था कि कंटेस्टेंट्स को महत्वपूर्ण जानकारी तक पहुंच की अनुमति दी जाएगी जो पूरे गेमप्ले को बदल सकती है।"
उन्होंने कहा, "यह मेरे सीजन से बिल्कुल अलग है, जहां हम केवल एसएमएस के माध्यम से वोट प्राप्त कर सकते थे। 'बिग बॉस' स्मार्ट हो गए हैं। यह देखना रोमांचक होगा कि घर के भीतर कंटेस्टेंट्स की स्ट्रैटेजी को कैसे प्रभावित करेगा क्योंकि वे इसका अधिकतम लाभ उठाने के लिए अपने दिल, दिमाग और दम का इस्तेमाल करेंगे।''
जहां शो के अगले एपिसोड के लिए उत्साह बना हुआ है, वहीं फैंस इस बात से खुश हैं कि कंटेस्टेंट्स ने कमरे बदल लिए हैं। दिमाग रूम में मन्नारा चोपड़ा और मुनव्वर फारुकी का स्वागत किया गया है, जबकि अभिषेक कुमार दिल रूम में चले गए हैं।
यह शो कलर्स और जियोसिनेमा पर प्रसारित होता है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
टेलीविज़न
Advertisement
Traffic
Features


