Advertisement
बिग बॉस 19 : फेक गर्ल के टैग से फाइनलिस्ट तक तान्या मित्तल का शानदार रहा सफर, हमेशा दर्शकों की बनी रहीं फेवरेट

'बिग बॉस 19' में तान्या मित्तल ने शुरुआत से ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्हें अक्सर 'फेक गर्ल' का टैग दिया गया, लेकिन इसने उनके आत्मविश्वास को कम नहीं किया। शो में उनके बोल्ड अंदाज और आत्मविश्वास ने उन्हें अलग पहचान दिलाई। उन्होंने अपना गेम प्लान बहुत ही समझदारी और स्मार्ट तरीके से तैयार किया।
तान्या ने सोशल मीडिया के अनुभव का इस्तेमाल कर शो में अपना कंटेंट तैयार किया, जो दर्शकों को काफी पसंद आया और उन्हें लगातार चर्चा में बनाए रखा। शो में तान्या मित्तल के कई विवादित और अजीबोगरीब पल भी देखने को मिले। उन्होंने टीवी एक्ट्रेस और को-कंटेस्टेंट अशनूर कौर और अन्य कंटेस्टेंट्स पर कई बार टिप्पणियां कीं, जिससे उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। अपनी गलतियों से सीख लेती हुई तानिया ने अपने अंदाज में खेल खेलना जारी रखा।
अमाल मलिक के साथ उनका 'भैया-बहन' वाला पल और शो में किए गए अमीर होने के दावों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। तान्या मित्तल ने घर के अंदर और बाहर दोनों जगह अपनी चर्चाओं को कभी कम नहीं होने दिया। उनके गेम प्लान से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं और दावा कर रहे हैं कि इस सीजन की विनर वह ही बनेंगी। -आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
टेलीविज़न
Advertisement
Traffic
Features




