Asha Parekh used to mimic friends teacher-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जावेद ने बताया, इस एक्टर को जाता है आशा की मंच पर पहली प्रस्तुति का श्रेय

khaskhabar.com: शनिवार, 30 सितम्बर 2017 5:41 PM (IST)
जावेद ने बताया, इस एक्टर को जाता है आशा की मंच पर पहली प्रस्तुति का श्रेय
मुंबई। दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख बचपन में बेहद शरारती थीं और अक्सर अपने दोस्तों और शिक्षकों की नकल उतारा करती थीं, जिसने आखिरकार एक सहायक निर्देशक का ध्यान खींचा। एक बयान के मुताबिक, यह खुलासा गीतकार व लेखक जावेद अख्तर द्वारा टीवी शो ‘क्लासिक लीजेंड्स सीजन-4’ के ण्क आगामी विशेष एपिसोड में किया गया, जिसमें आशा के ग्लैमर और मनोरंजन की दुनिया में सराहनीय काम को दिखाया जाएगा। अख्तर ने कहा, ‘‘आशा पारेख अक्सर अपने दोस्तों और शिक्षकों की नकल उतारा करती थीं...यहां तक कि अपने माता-पिता के साथ लोकल ट्रेन में यात्रा करते समय भी। ऐसे ही एक मौके पर सबसे पहले उनकी प्रतिभा ने एक सहायक निर्देशक का ध्यान खींचा। हालांकि उनकी मां ने उस वक्त उनकी (सहायक निर्देशक) बातों को गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन उनके शब्दों ने अभिनेत्री के जीवन को प्रभावित किया। ’’
अख्तर ने आशा की मंच पर पहली प्रस्तुति का भी जिक्र किया, जिसका श्रेय उन (आशा) पर भरोसा करने वाले प्रेमनाथ को जाता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement