Advertisement
युवराज ने 2007 में आज ही के दिन मारे थे 6 छक्के

उनकी पारी मैच के परिणाम में असरदार साबित हुई और भारत ने इंग्लैंड को छह विकेट पर 200 रनों पर रोक यह मैच 18 रनों से जीता।
यह ड्रामा शुरू हुआ था 18वें ओवर में। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम का स्कोर तीन विकेट पर 171 रन था। रोबिन उथप्पा के बाद बल्लेबाज करने आए युवराज ने एंड्रयू फ्लिंटॉफ द्वारा फेंके गए 18वें ओवर में दो चौके मारे। इससे इंग्लैंड का गेंदबाज तिलमिला गया और युवराज से भिड़ गया। मैदानी अंपायरों ने बीच में दखल दिया और मामला शांत कराया।
लेकिन युवराज का गुस्सा उबल रहा था और उन्होंने अगले ओवर में स्टुअट ब्रॉड की गेंदों पर इसे जमकर निकाला।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


