Advertisement
टी20 सीरीज: हार्दिक पंड्या के पास गोल्डन चांस, 'अनूठे शतक' से सिर्फ एक कदम दूर

वहीं, टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विकेटों का शतक लगाने वाले भारतीयों की बात करें, तो इस लिस्ट में सबसे पहला नाम तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का है। इस 26 वर्षीय गेंदबाज ने 69 मुकाबलों में 18.37 की औसत के साथ 107 विकेट हासिल किए हैं।
जसप्रीत बुमराह इस लिस्ट में शामिल होने वाले दूसरे भारतीय हैं। बुमराह ने 81 मुकाबलों में 17.92 की औसत के साथ 101 विकेट निकाले हैं। बुमराह ने इसी सीरीज के पहले मैच में विकेटों का शतक पूरा किया था।
बुमराह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 100 विकेट हासिल करने वाले दुनिया के पांचवें खिलाड़ी हैं। उनसे पहले ये कारनामा शाकिब अल हसन, लसिथ मलिंगा, टिम साउदी और शाहीन शाह अफरीदी ने किया था।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज 0-2 से गंवाने के बाद भारत ने तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की। इसके बाद टीम इंडिया ने कटक में खेले गए पहले टी20 मैच को 101 रन से जीता।
भारत ने कटक में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में 6 विकेट खोकर 175 रन बनाए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 12.3 ओवरों में सिर्फ 74 रन पर सिमट गई थी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features




