Advertisement
भारत-पाकिस्तान के बीच खेल गतिविधियां शुरू होनी चाहिए : विजेंदर सिंह

विजेंदर ने आईएएनएस से कहा, "यह लड़ाई और आंतकवाद बहुत हो चुका। हमारे लोगों ने काफी कुछ झेला है। यह समय है कि एक हुआ जाए और आम दुश्मन, जैसे गरीब, बेरोजगारी, बाकी अन्य चीजों से लड़ा जाए। कोविड-19 ने जीवन के बारे में और एक दूसरे की मदद करने के बारे में काफी कुछ सिखाया है। मैं भारत और पाकिस्तान के साथ आने और एक दूसरे को अच्छे तरह से मदद करने के पक्ष में हूं।"
उन्होंने कहा, "खेल शुरू करने के लिए सबसे अच्छी चीज है। चाहे वो क्रिकेट हो या मुक्केबाजी या कोई और खेल, हमें खेलना चाहिए। हां, अगर मुक्केबाजी में भारत और पाकिस्तान का टूर्नामेंट होता है तो मैं उसमें खेलने को तैयार हूं।"
पिछले साल पुलवामा में हुए आंतकवादी हमले में 40 से ज्यादा जवानों के शहीद होने के बाद से ही भारत ने पाकिस्तान से सभी तरह के रिश्ते खत्म कर दिए हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


