Sindhu out in the quarter finals-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं सिंधु

khaskhabar.com: शुक्रवार, 10 मार्च 2017 11:03 PM (IST)
क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं सिंधु
बर्मिघम। ओलम्पिक रजत पदक विजेता भारत की अग्रणी बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु का शुक्रवार को ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैम्पियनशिप में सफर उस वक्त समाप्त हो गया, जब उन्हें चीनी ताइपे की ताई जु यिंग से हार कर टूनार्मेट से बाहर होना पड़ा। टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग में खेले गए क्वार्टर फाइनल के मैच में विश्व की शीर्ष वरीयता प्राप्त महिला टेनिस खिलाड़ी यिंग ने 34 मिनट में 21-14, 21-10 से मात दी। सिंधु ने ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट की शुरुआत अच्छी की थी। गुरुवार को दूसरे दौर के मैच में इंडोनेशिया की दिनार दियाह को 21-12, 21-4 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। इस टूनार्मेट में भारत की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सायना नेहवाल का मुकाबला दूसरे क्वार्टर फाइनल में कोरिया की सुन जी ह्यूंग से शुक्रवार देर रात को होगा।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement