Ramnaresh Sarwan pulls out of CPL 2020 due to personal reasons-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

निजी कारणों से सीपीएल 2020 से हटे रामनरेश सरवन

khaskhabar.com: गुरुवार, 13 अगस्त 2020 3:57 PM (IST)
निजी कारणों से सीपीएल 2020 से हटे रामनरेश सरवन
बारबाडोस। कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) फ्रेंचाइजी जमैका तलावास के सहायक कोच रामनरेश सरवन व्यक्तिगत कारणों से लीग के इस सीजन हट गए हैं। सरवन की अनुपस्थिति में वेस्टइंडीज के पूर्व स्पिनर रयान ऑस्टिन को जमैका तलावाज का सहायक कोच नियुक्त किया गया है। जमैका तलावास के सीईओ जेफ मिलर ने त्रिनिदाद न्यूजडे से कहा, " सरवन ने निजी काम के लिए छुट्टी मांगी, जिसे मंजूर कर लिया गया है। सरवन की वजह से काफी फायदा मिलता है। उनके पास जो अनुभव और जानकारी है और जिस तरह से इतने सालों तक उन्होंने क्रिकेटरों को अहम सलाह दी, उन सभी चीजों का इस सीजन हमें नुकसान होगा।" 18 अगस्त से शुरू होने वाली लीग के इस सीजन में 33 मैच खेले जाएंगे। केवल दो ही स्टेडियम पूरे टूर्नामेंट में मैचों की मेजबानी करेगी। गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही सरवन एक विवाद में फंस गए थे। क्रिस गेल ने सरवन पर गंभीर आरोप लगाए थे। गेल को जमैका तलावाज टीम से रिलीज कर दिया गया था और गेल का मानना था कि इसके पीछे सबसे बड़ा हाथ रामनरेश सरवन का था।
सीपीएल 2020 में तालावास की टीम को अपना पहला मुकाबला 19 अगस्त को सेंट लूसिया जोकस के खिलाफ खेलना हैं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement