Advertisement
बैडमिंटन : प्रणीत जापान ओपन से बाहर

मोमोटा के खिलाफ भारतीय खिलाड़ी की शुरुआत अच्छी रही और उसने 3-1 की बढ़त बना ली। हालांकि, मोमोटा ने वापसी की और 11-8 से आगे हो गए।
प्रणीत ने अपने खेल को बेहतर करने का प्रयास किया, लेकिन वह वापसी करने में कामयाब नहीं हो पाए और 23 मिनट में गेम हारकर मुकाबले में पिछड़ गए।
दूसरे गेम में भी टॉप प्रणीत शुरुआत में 9-6 से आगे थे, लेकिन टॉप सीड जापानी खिलाड़ी ने वापसी की और 12-9 की बढ़त बना ली।
मोमोटा ने इसके बाद पीछे मुडक़र नहीं देखा और 22 मिनट में गेम जीतते हुए फाइनल में जगह बना ली।
फाइनल में मोमोटा का समाना रविवार को जान ओ जोर्गेन्सन या जानाथन क्रिस्टी से होगा।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


