सिडनी। आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फिलिप ह्यूज की असमय मौत की घटना की जांच कर
रही समिति ने साफ कर दिया है कि उस प्रतिभाशाली बल्लेबाज की मौत के लिए कोई
जिम्मेदार नहीं है। इसके लिए सिर्फ हालात को दोषी बताया जा सकता है। जांच
समिति के मुखिया कोरोनेर माइकल बान्र्स ने यह बात कही है।
सिडनी
में दक्षिण आस्ट्रेलिया के साथ घरेलू मैच के दौरान न्यू साउथ वेल्स के
गेंदबाज सीन अबॉट की गेंद ह्यूज की गर्दन में लग गई थी। गेंद लगने के बाद
वह मैदान पर ही गिर पड़े थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था जहां
ब्रेन हैमरेज से उनकी मौत हो गई थी।
यह भी पढ़े :चला मिश्रा का जादू, आ सकते हैं टॉप-5 में यह भी पढ़े :14 बार हुआ कमाल, टॉप-10 में है पुजारा का नाम