MS Dhoni most powerful batsman I have ever seen: Greg Chappell-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मैंने जितने बल्लेबाज देखे उनमें धोनी सबसे ताकतवर : ग्रैग चैपल

khaskhabar.com: बुधवार, 13 मई 2020 6:03 PM (IST)
मैंने जितने बल्लेबाज देखे उनमें धोनी सबसे ताकतवर : ग्रैग चैपल
सिडनी । भारतीय टीम के पूर्व कोच ग्रैग चैपल ने कहा कि उन्होंने अभी तक जितने भी बल्लेबाज देखे हैं उनमें से महेंद्र सिंह धोनी सबसे ताकतवर हैं। चैपल 2005 से 2007 तक भारतीय टीम के कोच रहे। उनका कार्यकाल हालांकि विवादों से भरा रहा और कई सीनियर खिलाड़ियों के साथ उनके मतभेद रहे जिसमें तत्कालीन कप्तान और मौजूदा समय में बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली थे। चैपल ने प्लेराइट फाउंडेशन के साथ फेसबुक पेज पर बात करते हुए कहा, "मुझे याद है कि जब मैंने उनको पहली बार बल्लेबाजी करते देखा तो मैं हैरान रह गया था। उस समय वह भारत में सबसे उभरते हुए खिलाड़ी थे। वह काफी अलग तरह से पोजीशन में आकर गेंद को मारते थे। मैंने जितने भी बल्लेबाज देखे हैं उनमें से वो सबसे ताकतवर हैं।"
उन्होंने कहा, "मुझे उनकी श्रीलंका के खिलाफ खेली गई 183 रनों की पारी याद है। उनकी ताकतवर बल्लेबाजी उस समय बेहतरीन थी। अगला मैच पुणे में था और मैंने धोनी से कहा था कि आप हर गेंद को सीमारेखा के पार पहुंचाने के बजाए शॉट नीचे रखकर क्यों नहीं खेलते। अगले मैच में हम तकरीबन 260 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रहे थे और अच्छी स्थिति में थे। धोनी ने कुछ दिन पहले जो बल्लेबाजी की थी वह उससे उलट बल्लेबाजी कर रहे थे।"
चैपल ने कहा, "हमें 20 रन चाहिए थे और धोनी ने 12वें खिलाड़ी आरपी सिंह की मदद से मुझसे छक्का मारने को पूछा मैंने कहा तब तक नहीं जब तक लक्ष्य एक अंक में नहीं आ जाता।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement