MS Dhoni has record of highest not out in international cricket, see top 10 batsmen-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jun 20, 2025 1:16 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त

संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं एमएस धोनी, ये हैं टॉप-10 बल्लेबाज

khaskhabar.com: गुरुवार, 06 जुलाई 2017 4:09 PM (IST)
संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं एमएस धोनी, ये हैं टॉप-10 बल्लेबाज
नई दिल्ली। दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। इसके अलावा धोनी ने टी20 और वनडे की कप्तानी छोड़ दी है, लेकिन वे टीम का हिस्सा बने हुए हैं। धोनी फिलहाल वेस्टइंडीज में भारतीय टीम के साथ हैं। धोनी कल शुक्रवार (7 जुलाई) को 36 साल के हो जाएंगे।


धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक दफा नाबाद (नॉट आउट) रहने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। धोनी वर्ष 2004 से अब तक 461 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों (90 टेस्ट, 295 वनडे, 76 टी20) में 119 बार नाबाद रहे हैं। उनके खाते में 45.03 के औसत से 15581 रन हैं। वे 98 अर्धशतक और 16 शतक लगा चुके हैं। धोनी की सबसे बड़ी पारी 224 रन की है।

धोनी आम तौर पर छठे-सातवें स्थान पर आते हैं और ऐसे में उनके अविजित रहने की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने अंत तक क्रीज पर डटे रहकर कई मैच विजेता पारियां खेली हैं। वे मौजूदा दौर के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर में से एक माने जाते हैं।

आईए अब नजर डालें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक दफा नाबाद रहने वाले 9 और बल्लेबाजों का प्रदर्शन :-

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/10
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement