Advertisement
हनुमा की जगह वारविकशायर टीम में शामिल किए गए मलान

उन्होंने तीन मैच खेले और छह पारियों में 16.66 के औसत से 100 रन बनाए। वह दो बार शून्य पर आउट हुए और उन्होने दो बार आठ रन का स्कोर बनाया।
दूसरे मैच में एसेक्स के खिलाफ उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था जहां हनुमा ने 32 और 52 रन बनाए थे। उनकी इस पारी से वारविकशायर को सात विकेट से जीत मिली थी।
हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हनुमा को सिर्फ गुरुवार से शुरू हुए मुकाबले से बाहर रखा गया है या उनका वारविकशायर के साथ अनुबंध खत्म हो गया है।
बल्लेबाज के करीबी व्यक्ति के अनुसार हनुमा वारविकशायर के साथ तीन या चार मैचों में ही रहेंगे।
भारत इस महीने यहा अगले महीने की शुरुआत में इंग्लैंड के लिए रवाना होगी। टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 जून से शुरू होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच को देखते हुए क्वारेंटीन में रहेगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


