IPL-10 : Mumbai Indians captain Rohit Sharma reaction after winning title-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 3:59 am
Location
Advertisement

खिताबी जीत के बाद ऐसा बोले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित

khaskhabar.com : सोमवार, 22 मई 2017 12:14 PM (IST)
खिताबी जीत के बाद ऐसा बोले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित
हैदराबाद। मुंबई इंडियंस ने रविवार को आईपीएल-10 का खिताब अपने नाम कर लिया। मुंबई ने यहां के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट को एक रन से मात दी। मुंबई ने 129/8 रन का साधारण स्कोर खड़ा किया था, लेकिन पुणे की टीम निर्धारित 20 ओवर में 128/6 रन ही बना सकी।

यह मुंबई का तीसरा आईपीएल खिताब है। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने कम स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव करने के लिए अपने गेंदबाजों की तारीफ की। रोहित ने कहा कि मुझे अब जाकर शांति मिली। यह क्रिकेट का एक बेहतरीन मैच था। मुझे पूरा विश्वास है कि दर्शकों ने इसका मजा लिया होगा।

इस तरह के छोटे स्कोर का बचाव करना बेहतरीन प्रयास कहा जाएगा। मैं इससे ज्यादा की उम्मीद नहीं कर सकता। रोहित ने कहा कि जब आप इस तरह के स्कोर का बचाव करने के लिए उतरते हो तो आपका खुद पर विश्वास होना जरूरी है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement