Indian cricketers have to tackle their workload with smartness : Virat Kohli-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारतीय खिलाडिय़ों को अपने कार्यभार को चतुराई से संभालना होगा : कोहली

khaskhabar.com: रविवार, 17 मार्च 2019 5:38 PM (IST)
भारतीय खिलाडिय़ों को अपने कार्यभार को चतुराई से संभालना होगा : कोहली
बेंगलुरू। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने माना कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में यह निश्चित नहीं है कि भारतीय खिलाडिय़ों को कितने मैच खेलने हैं। कोहली आईपीएल के आगामी सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की कप्तानी करेंगे और उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय खिलाडिय़ों को अपने कार्यभार को चतुराई से संभालना होगा। कोहली ने यहां संवाददाताओं से कहा कि आप पहले से सुनिश्चित नहीं कर सकते कि किसी खिलाड़ी को कितने मैच खेलने हैं। अगर मैं 10,12 या 15 मैच खेलने में सफल हूं तो जरूरी नहीं कि दूसरा खिलाड़ी इतने मुकाबले खेल पाएगा। मेरा शरीर कुछ मैच खेल सकता और मैं इस बार में चतुराई से सोचना चाहिए और आराम करना चाहिए। कोहली ने कहा कि किसी अन्य खिलाड़ी का शरीर मेरे से अधिक या कम मैच खेलने में सक्षम हो सकता है। यह व्यक्तिगत चीज है। हर खिलाड़ी विश्व कप में खेलना चाहता है इसलिए सभी को समझदारी से काम करना होगा क्योंकि आप इतना बड़े टूर्नामेंट को छोडऩा नहीं चाहते।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement