कोरिया ओपन : जयराम क्वार्टर फाइनल में, प्रनीथ बाहर
khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 सितम्बर 2016 11:25 AM (IST)
सियोल। भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी अजय जयराम ने कोरिया ओपन के पुरुष एकल
वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। वहीं, भारत के ही बी.साई प्रनीथ
हार कर इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। जयराम ने गुरूवार को चीन के
हुआंगह युझियांग को दूसरे दौर में 21-15, 21-18 से मात दी। यह मुकाबला 40
मिनट तक चला।