Advertisement
ICC वनडे रैंकिंग: रोहित शर्मा शीर्ष पर कायम, विराट कोहली नंबर 2 पर पहुंचे

बता दें कि रोहित और विराट सिर्फ वनडे फॉर्मेट ही खेलते हैं।
आईसीसी की ताजा रैंकिंग में न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल और अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान को एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है। दोनों क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर काबिज हैं।
भारतीय टीम के वनडे फॉर्मेट के कप्तान शुभमन गिल पांचवें स्थान पर हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम छठे, आयरलैंड के हैरी टैक्टर सातवें, वेस्टइंडीज के शाई होप आठवें, श्रीलंका के चरिथ असलांका नौवें और भारत के श्रेयस अय्यर दसवें स्थान पर हैं।
श्रेयस अय्यर को एक स्थान का नुकसान हुआ है। इंजरी की वजह से श्रेयस और गिल दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे।
केएल राहुल ने भी दक्षिण अफ्रीका सीरीज में अच्छी बल्लेबाजी की थी। उन्हें दो स्थान का फायदा हुआ है। वह 12वें स्थान पर हैं। क्विंटन डी कॉक 3 स्थान ऊपर की छलांग लगाते हुए 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features




