For the last two Tests, prthvee sho, hanuma vihaaree in the Indian team-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आखिरी दो टेस्ट के लिए पृथ्वी शॉ, हनुमा विहारी भारतीय टीम में

khaskhabar.com: बुधवार, 22 अगस्त 2018 10:24 PM (IST)
आखिरी दो टेस्ट के लिए पृथ्वी शॉ, हनुमा विहारी भारतीय टीम में
मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की सीनियर चयन समिति ने बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे दो टेस्ट मैचों के लिए पृथ्वी शॉ और हनुमा विहारी को टीम में चुना है। बीसीसीआई ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। पृथ्वी को मुरली विजय के स्थान पर टीम में चुना गया था तो वहीं हनुमा को चाइनामैन कुलदीप यादव की जगह टीम में चुना गया है। विजय फॉर्म में नहीं थे और वहीं पृथ्वी लगातार घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं हनुमा को भी घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला है। कुलदीप को लॉड्र्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में अंतिम-11 में चुना गया था लेकिन वो प्रभावित नहीं कर पाए थे। भारत इस समय पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-2 से पीछे है। चौथी मैच 30 अगस्त से साउथहैम्पटन में शुरू हो रहा है जबकि पांचवां मैच सात सितंबर से लंदन में शुरू होगा। टीम : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), करुण नायर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दूल ठाकुर, हनुमा विहारी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement