FIFA World Cup 2026: When and where can you watch the matches in India?-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jul 23, 2026 4:52 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फीफा वर्ल्ड कप 2026: भारत में कब और कहां देख सकेंगे मुकाबले?

khaskhabar.com: बुधवार, 10 जून 2026 4:46 PM (IST)
फीफा वर्ल्ड कप 2026: भारत में कब और कहां देख सकेंगे मुकाबले?
नई दिल्ली । फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 12 जून (भारतीय समय के अनुसार) को होगी, जिसमें पहली बार 48 टीमों के बीच कुल 104 मैच खेले जाएंगे। इस विश्व कप की मेजबानी संयुक्त रूप से मैक्सिको, कनाडा और अमेरिका करेंगे। इस नए फॉर्मेट में चार-चार टीमों के 12 ग्रुप होंगे। प्रत्येक ग्रुप की टॉप दो टीमें और तीसरे स्थान पर रहने वाली सर्वश्रेष्ठ 8 सबसे अच्छी टीमें नॉकआउट स्टेज में पहुंचेंगी, जिससे पारंपरिक 'राउंड ऑफ 16' से पहले एक नया 'राउंड ऑफ 32' बनेगा। 28 जून को ग्रुप स्टेज खत्म होगा, जिसके बाद 29 जून से 4 जुलाई तक 'राउंड ऑफ 32' खेला जाएगा। 'राउंड ऑफ 16' 4 से 8 जुलाई के बीच होगा। क्वार्टर फाइनल 10 से 12 जुलाई तक खेले जाएंगे। दो सेमीफाइनल मैच क्रमशः 15 और 16 जुलाई को होंगे। तीसरे स्थान के लिए प्लेऑफ 19 जुलाई को मियामी में खेला जाएगा, जबकि फाइनल मुकाबला 20 जुलाई को न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में होगा। भारत इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले रहा है, लेकिन अब तक के सबसे बड़े फीफा वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला रहा है।
किस ग्रुप में कौन-कौन देश:



ग्रुप ए: मैक्सिको, दक्षिण अफ्रीका, कोरिया गणराज्य, चेकिया।
ग्रुप बी: कनाडा, स्विट्जरलैंड, कतर, बोस्निया और हर्जेगोविना।
ग्रुप सी: ब्राजील, मोरक्को, स्कॉटलैंड, हैती।
ग्रुप डी: यूएसए, पराग्वे, ऑस्ट्रेलिया, तुर्की।
ग्रुप ई: जर्मनी, इक्वाडोर, आइवरी कोस्ट, कुराकाओ।
ग्रुप एफ: नीदरलैंड, जापान, स्वीडन, ट्यूनीशिया।
ग्रुप जी: बेल्जियम, मिस्र, ईरान, न्यूजीलैंड।
ग्रुप एच: स्पेन, उरुग्वे, सऊदी अरब, केप वर्डे।
ग्रुप आई: फ्रांस, सेनेगल, नॉर्वे, इराक।
ग्रुप जे: अर्जेंटीना, ऑस्ट्रिया, अल्जीरिया, जॉर्डन।
ग्रुप के: पुर्तगाल, कोलंबिया, कांगो, उज्बेकिस्तान।
ग्रुप एल: इंग्लैंड, क्रोएशिया, घाना, पनामा।
भारत में कहां देख सकेंगे फीफा वर्ल्ड कप 2026 का लाइव टेलीकास्ट?
फीफा वर्ल्ड कप 2026 टेलीविजन पर नए लॉन्च हुए यूनाइट8 स्पोर्ट्स नेटवर्क पर टेलीकास्ट होगा। चार चैनल—यूनाइट8 स्पोर्ट्स 1 (हिंदी), यूनाइट8 स्पोर्ट्स 1 एचडी (हिंदी), यूनाइट8 स्पोर्ट्स 2 (इंग्लिश), और यूनाइट8 स्पोर्ट्स 2 एचडी (इंग्लिश) इन मुकाबलों का प्रसारण करेंगे।
भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
भारत में फुटबॉल फैंस 'जी5' ऐप पर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement