England is eying on top ranking in odi match against Scotland-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्कॉटलैंड के खिलाफ आज पहले स्थान को कायम रखने उतरेगा इंग्लैंड

khaskhabar.com: शनिवार, 09 जून 2018 11:47 AM (IST)
स्कॉटलैंड के खिलाफ आज पहले स्थान को कायम रखने उतरेगा इंग्लैंड
लंदन। इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच शनिवार से शुरू हो रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड की कोशिश अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की वनडे रैंकिंग में अपना पहला स्थान कायम रखने की होगी। इस मैच के बाद इंग्लैंड को 13 जून से पांच वनडे मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का मेजबानी करनी है। यह सीरीज दोनों टीमों को अगले साल इंग्लैंड में ही होने वाले विश्व कप के लिए तैयारी का मौका देगी। दो मई को जारी रैंकिंग में इंग्लैंड ने भारत को पछाडक़र पहला स्थान हासिल किया था। इंग्लैंड अगर ऑस्ट्रेलिया से 2-3 से हार भी जाती है तो वह अपना पहला स्थान कायम रखेगी, लेकिन इसके लिए उसे स्कॉटलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले इकलौते मैच में जीत हासिल करनी होगी। ऐसी स्थिति में इंग्लैंड और भारत के बराबर 122 अंक होंगे और दशमलव अंकों के आधार पर इंग्लैंड शीर्ष स्थान पर बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement