David Boon tells the reason to field on short leg position-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

...तो इसलिए शॉर्ट लेग पर फील्डिंग करते थे पूर्व क्रिकेटर डेविड बून

khaskhabar.com: शनिवार, 21 अप्रैल 2018 5:45 PM (IST)
...तो इसलिए शॉर्ट लेग पर फील्डिंग करते थे पूर्व क्रिकेटर डेविड बून
मेलबोर्न। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और अब आईसीसी मैच रेफरी डेविड बून ने वर्ष 1984 से 1996 तक 107 टेस्ट और 181 वनडे खेले, जिनमें उन्होंने क्रमश: 7422 और 5964 रन बनाए। उन्होंने 350 प्रथम श्रेणी मैच भी खेले। बून ने कहा है कि वे आलसी थे, इसलिए शॉर्ट लेग पर फील्डिंग करना पसंद करते थे। 57 वर्षीय बून ने वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकन्फो की मासिक पत्रिका के लिए जारी एक लेख में लिखा है, मैं शॉर्ट लेग पर फील्डिंग करता था क्योंकि मैं आलसी था। मैदान पर भागना मुझे पसंद नहीं था, इसलिए मैं शॉर्ट लेग पर खड़ा रहता था। जब गेंद मेरे पास से गुजरती थी तो मैं बहाना कर लेता था कि मुझे चोट लगी है इसलिए मैं भाग नहीं सकता। बून ने कहा कि आपका निजी प्रदर्शन अच्छा है लेकिन उससे भी ज्यादा टीम की जीत ज्यादा मायने रखती है। उन्होंने अपने समय के कप्तान एलन बॉर्डर की जमकर प्रशंसा की और कहा कि जब हम असफल होते थे तो वे आगे आकर टीम का मार्गदर्शन करते थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement