Chennai Open Yuki Bhambri crashes out after losing to Benoit Paire-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चेन्नई ओपन : दूसरे दौर से हारकर बाहर हुए यूकी भांबरी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 06 जनवरी 2017 1:19 PM (IST)
चेन्नई ओपन : दूसरे दौर से हारकर बाहर हुए यूकी भांबरी
चेन्नई। चेन्नई ओपन में दूसरे दौर में युकी भांबरी का सफर थम गया। उन्हें फ्रांस के बेनोइट पेइरे ने दूसरे दौर में 6-3, 6-4 से मात दी। एसडीएटी स्टेडियम में खेले गए मैच में 474वीं विश्व वरीयता प्राप्त भांबरी 47वीं वरीयता प्राप्त बेनोइट का सामना नहीं कर सके और एक घंटे 26 मिनट तक चले मुकाबले में हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। लंबे समय के बाद कोर्ट पर वापसी करने वाले भारत के टेनिस खिलाड़ी भांबरी की पहली ही सर्विस को बेनोइट ने तोड़ा और जल्द ही वह 0-3 से पिछड़ गए। भारतीय खिलाड़ी ने हालांकि वापसी की कोशिश की लेकिन लह तीन अंक से ज्यादा नहीं ले सके। दूसरा सेट भी में भांबरी का हाल पहले सेट जैसा रहा। इस सेट में भी भारतीय खिलाड़ी को फ्रांस के खिलाड़ी ने खूब परेशान किया और सेट जीतने के साथ-साथ मैच अपने नाम कर लिया।

[@ तीनों फॉर्मेट में मिलाकर टॉप पोजिशन पर रहे कोहली, ये हैं टॉप 10]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement