Centurion Test: India will want to return with victory Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सेंचुरियन टेस्ट : जीत के साथ वापसी करना चाहेगा भारत

khaskhabar.com: शनिवार, 13 जनवरी 2018 09:09 AM (IST)
सेंचुरियन टेस्ट : जीत के साथ वापसी करना चाहेगा भारत
दक्षिण अफ्रीका के खिलाडिय़ों की बात की जाए, तो भारतीय बल्लेबाजों के लिए पिछले टेस्ट मैच में नौ विकेट लेने वाले वार्नोन फिलेंडर दूसरे टेस्ट में भी सबसे बड़ी मुसीबत बन सकते हैं। इसके अलावा, कगीसो रबादा, मोर्ने मोर्केल भी भारत की सीरीज की हार से बचने की कोशिश में पानी फेर सकते हैं। डेल स्टेन के चोटिल होने के बाद दक्षिण अफ्रीका अपने चौथे तेज गेंदबाज के रूप में क्रिस मॉरिस को मैदान पर उतार सकती है मेजबान टीम की बल्लेबाजी का दारोमदार कप्तान फाफ डु प्लेसिस, अब्राहम डिविलियर्स और क्विंटन डी कॉक, हाशिम अमला पर होगा। टीम:
भारत :
विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, पार्थिव पटेल, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या, लोकेश राहुल।
दक्षिण अफ्रीका : फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), हाशिम अमला, टेम्बा बावुमा, थ्युनिस डे ब्रूयेन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), अब्राहम डिविलियर्स, डीन एल्गर, केशव महाराज, एडिन मार्कराम, मोर्ने मोर्केल, क्रिस मोरिस, एंडिले पेलक्वायो, वार्नोन फिलेंडर, कगीसो रबादा, लुंगी नगीदी और डुआने ओलिवर।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - रोहित इस मामले में इन्हें पछाड़ आए पहले स्थान पर, देखें टॉप...

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement