Bangladesh coach Chandika Hathurusingha does not want change despite continuous defeats from New Zealand-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लगातार हार के बाद भी बदलाव नहीं चाहते हैं कोच

khaskhabar.com: बुधवार, 25 जनवरी 2017 11:46 AM (IST)
लगातार हार के बाद भी बदलाव नहीं चाहते हैं कोच
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड दौरे पर तीनों प्रारूपों में अपने सभी मैच गंवाने के बावजूद बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कोच चंद्रिका हथुरासिंघे किसी बड़े बदलाव के पक्ष में नहीं है। बांग्लादेश को न्यूजीलैंड दौरे पर सभी आठ मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इनमें दो टेस्ट मैच, तीन एकदिवसीय और इतने ही टी20 मैचों की सीरीज थी। इसके बावजूद कोच ने टीम में किसी बड़े बदलाव से इंकार करते हुए कहा कि युवा खिलाडिय़ों को न्यूजीलैंड दौरे से मिले अनुभव भविष्य में काम आएगा। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले गेंदबाज मेंहदी हसन मिराज ने उस सीरीज के दो मैचों में 19 विकेट झटककर सबको चौंका दिया था लेकिन मिराज न्यूजीलैंड दौरे पर अपने उस प्रदर्शन को दोहरा नहीं पाए। वे इस दौरे पर टेस्ट सीरीज के दो मैचों में 89.33 के औसत से सिर्फ तीन विकेट ही ले सके। न्यूजीलैंड दौरे पर पांच ऐसे खिलाड़ी रहे, जिन्होंने तीनों प्रारूप में पदार्पण किया जबकि सात ऐसे भी खिलाड़ी रहे जो पहली बार किसी विदेशी दौरे पर आए थे।

[@ युवी ने की है अंग्रेजों की खूब धुनाई, पहले स्थान पर नजर]

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement